एरोन फिंच ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाड़ी है जो टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्होंने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। लेकिन उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। T20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर उन्हीं के नाम है।
एरोन फिंच का जन्म 1986 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।
उन्होंने T20 में 2011 में अपनी टीम के लिए डेब्यू किया। अपनी कप्तानी में वेयर टीम को T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन भी बना चुके हैं।
फिंच ने 146 एकदिवसीय मैचों में 5406 रन बनाए हैं।
इसमें 17 शतक और 30 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 103 T20 में उन्होंने 3120 रन बनाए हैं। इसमें भी 2 शतक और 19 अर्धशतक है।
2013 में फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 63 गेंदों में 156 रन बनाए थे। T20 150 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। वर्तमान में भी उनके नाम T20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाए हैं।
एरोन फिंच ने 2008 में अपनी गर्लफ्रेंड एमी ग्रिफिथ
से शादी की थी। इस कपल की एक बेटी है। फिंच दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे जिन्हें आईसीसी की रैंकिंग में 900 रेटिंग प्वाइंट मिले थे।