पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का एक वीडिय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफरीदी पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हैं, जिनमें अफरीदी को पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है। अफरीदी की वर्दी में तीन स्टार दिखाई दे रहे हैं और बताया जा रहा है कि वो डीएसपी के पद पर पुलिस के साथ जुड़े हैं।
अफरीदी को खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने सम्मान के रूप में पुलिस की वर्दी दी है और पुलिस की छवि सुधारने के लिए उनको एंबेसडर भी बनाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि ऐसा करने से लोगों के अंदर पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा और वो आसानी से पुलिस से मदद मांग सकेंगे।
अफरीदी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आईजी मोज्जाम जाह अंसारी शाहीन अफरीदी की वर्दी पर बैज लगाते दिखाई दे रहे हैं। यह वर्दी मिलने के बाद अफरीदी ने कहा कि उनके लिए पुलिस का एंबसडर बनना गर्व की विषय है। उनके पिता भी पुलिस में थे और उनके भाई अभी भी पुलिस में काम करते हैं।
ائی جی پولیس نے @iShaheenAfridi کو اعزاری ڈی ایس پی رینک لگادیا @PeshawarCCPO @KP_Police1 @TheRealPCBMedia pic.twitter.com/Y0rrjB5eVJ
— Fayaz Ahmad (@fayazahmed90) July 4, 2022