Latest Posts

Mankading: दीप्ति शर्मा ‘मांकडिंग’ विवाद में कूदे इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, फैंस से पूछा यह सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा द्वारा किए गए रनआउट की चर्चा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस विवाद में अब इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की एंट्री हो गई है। दरअसल, दीप्ति द्वारा किए गए रनआउट को गलत बताने वालों को भारतीय फैंस ने स्टोक्स के विवादित चौके की याद दिलाई। तब स्टोक्स के बल्ले से लगकर गेंद बाउंड्री के बाहर चली थी। इस कारण न्यूजीलैंड को हार मिली थी। उस चौके को दुनिया के कई क्रिकेट प्रेमी आज तक गलत बताते हैं। स्टोक्स ने उस चौके को लेकर एक ट्वीट किया है।

Latest Posts

Don't Miss