Latest Posts

India vs South Africa 1st T20I Highlights: पहले टी20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, गेंदबाजों के बाद राहुल-सूर्य चमके

Ind vs SA 1st t20 live match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंद दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है। मेजबान टीम के लिए केएल राहुल ने नाबाद 51 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रन बनाए। 

दक्षिण अफ्रीका की टीम अर्शदीप सिंह के तीन विकेट और दीपक चाहर की घातक गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सर्वाधिक  41 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने झटका दिया। चाहर ने कप्तान तेंबा बावुमा को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। बावुमा खाता नहीं खोल सके। दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लेकर अफ्रीका की कमर ही तोड़ दी। उन्होंने दूसरी गेंद पर डिकॉक, राइली रुसो और इस ओवर की आखिरी गेंद पर मिलर को बोल्ड करके भारत को चौथी सफलता दिलाई। रुसो और मिलर खाता भी नहीं खोल सके। दीपक चाहर ने अगले ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को भी खाता नहीं खोलने दिया और कैच आउट करवाया। 

- Advertisement -

इसके बाद वेन पार्नेल और मारक्रम के बीच छठे विकेट के लिए 33 गेंद में 33 रन की साझेदारी हुई। मारक्रम 24 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। सातवें विकेट के लिए महाराज और पार्नेल के बीच 47 गेंद में 26 रन की साझेदारी हुई। उसके बाद महाराज और रबाडा की जोड़ी ने तेजी से रन बटोरे। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 20 गेंद में 33 रन जोड़े। 

Ind vs SA 1st t20 live updates: 

 

10:15 PM: भारत ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंद दिया है और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

10:10 PM: भारत ने 15 ओवर के बाद दो विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। 

9:57 PM: सूर्य और राहुल ने 39 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी करी ली है। 13 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 77 रन है।  

9:48 PM: भारत ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। 11 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार और केएल राहुल 22-22 रन बनाकर नाबाद है।  

9:35 PM: 9 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 38 रन बनाए हैं। केएल राहुल 31 गेंदों पर 14 और सूर्यकुमार 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं। 

9:28 PM: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है। 

9:20 PM: एनरिक नॉर्टजे ने अपनी पहली ही गेंद पर विराट कोहली को अपना शिकार बना लिया है। कोहली 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। 

9:10 PM: रोहित का विकेट गिरने के बाद रन गति पर अंकुश लगा है। चार ओवर के बाद भारत ने केवल 12 रन बनाए हैं। विराट दो रन पर और राहुल 18 गेंदें खेलने के बाद सात रन पर नाबाद हैं। 

9:05 PM: भारत ने तीसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है। रोहित को कगिसो रबाडा ने खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। 

8:50 PM: भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित और राहुल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुके हैं। एक ओवर के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान के दो रन बना लिए हैं। 

8:40 PM: दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी है। भारत की ओर से अर्शदीप ने 3 और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। 

8:35 PM: हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर महाराज को आउट कर दिया है। महाराज 35 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। 

8:30 PM: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज केशव महाराज 33 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8:25 PM: केशव महाराज एक छोर से विकेट नहीं गिरने दे रहे हैं और खराब गेंदों पर बाउंड्री भी बटोर रहे हैं। 

8:22 PM: दक्षिण अफ्रीका 17 ओवर के बाद खराब शुरुआत के बाद भी 7 विकेट खोकर 79 रन तक पहुंचने में कामयाब हो चुकी है। महाराज 27 गेंद में 23 रन बनाकर डटे हुए हैं।

8:19 PM:  पार्नेल 37 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। शुरुआत में विकेट गिरने के बाद पार्नेल ने संभलकर पारी खेली है। 

8:15 PM: मारक्रम के आउट होने के बाद पार्नेल और महाराज की जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी बन रही थी, लेकिन अक्षर पटेल ने इसे तोड़ दिया है। 

8:06 PM: दक्षिण अफ्रीका की पारी में अभी तक सबसे बड़ी साझेदारी छठे विकेट के लिए हुई है। मारक्रम और पार्नेल ने 33 गेंदों में 33 रन बनाए। 

7:59 PM: रोहित का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला गेंदबाजों ने सही साबित हुआ है। अर्शदीप और चाहर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 

7:51 PM: दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। पार्नेल ने 20 गेंद में 14 रन बना लिए हैं। 

7:46 PM: दक्षिण अफ्रीका ने छठा विकेट गंवा दिया है। हर्षल पटेल ने मारक्रम को आउट करके मैच में अपना पहला विकेट झटका। मारक्रम ने 24 गेंद में 25 रन बनाए। 

7:38 PM: दक्षिण अफ्रीका के लिए मारक्रम और पार्नेल क्रीज पर मौजूद हैं। 

7:32 PM: दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी है। अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में 3 ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं दीपक चाहर ने 3 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए। 

7:25 PM: दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह ने बुमराह और भुवी जैसे स्टार गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई है। 

7:23 PM: दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके हैं। 

7:22 PM:  अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर में मारक्रम, राइली रुसो और मिलर को पवेलियन भेजा। 

7:20 PM: भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। अफ्रीका ने 9 के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। 

7:14 PM: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही है। मेहमान टीम ने 8 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। 

7:10 PM: भारत ने आठ गेंद के अंदर ही मेहमान टीम के दोनों ओपनरों को पवेलियन भेज दिया है। कप्तान तेम्बा बावुमा के बोल्ड होने के बाद  क्विटंन डिकॉड भी बोल्ड हो गए हैं। 

7:00 PM: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है।  क्विंटन डिकॉक और कप्तान टेम्बा बावुमा की जोड़ी क्रीज पर उतरी है। दीपक चाहर के हाथों में गेंद है और वो पहला ओवर डाल रहे हैं।  

6:55 PM: दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतर चुकी है।  

6:45 PM: सिर्फ 4 महीनों में यह दूसरा मौका है जब दक्षिण अफ्रीका किसी टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा कर रहा है। वह सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई थी। 

6:35 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, दीपक चाहर, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

साउथ अफ़्रीका : तेम्बा बवूमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), राइली रुसो, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, अनरिख़ नॉर्खिये, तबरेज़ शम्सी 

6:32 PM: हार्दिक और भुवनेश्वर को आराम दिया गया है। युज़ी की जगह अश्विन खेलेंगे और बुमराह को सुबह हल्की सी चोट लगी थी और वह इस मैच में नहीं खेलेंगे।   

6:30 PM: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

6:15 PM: दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास करना शुरू कर दिया  है और अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। 

 टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह । 

दक्षिण अफ्रीका : तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्चून, रीजा हेंडरिक्स, हेनरिच क्लासेन, मार्को जानसेन, केशव महारात, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडि, एनरिच नोर्किया, वेन परनेल, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिली रोसोयू, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टान स्टब्स । 

Latest Posts

Don't Miss