Latest Posts

Dhoni vs Gambhir: क्या सच में गौतम गंभीर के कुत्ते का नाम है ओरियो? एमएस धोनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आया Video

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव आए थे। इसके बाद फैंस को लगा था कि माही कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं। लेकिन लाइव के दौरान वह टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) को लेकर एक बिस्कुट कंपनी ओरियो (Oreo biscuits) का विज्ञापन करते हुए नजर आए। धोनी ने फेसबुक लाइव के 2011 के विश्व कप का एक क्रेडिट ओरियो को भी दिया। धोनी के लाइव आने के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और उनके बच्चे उनके कुत्ते से खेल रहे हैं। फैंस अब इस वीडियो को धोनी के विज्ञापन से जोड़कर देख रहे हैं। 

केरल से लेकर मेलबर्न तक…विराट ही विराट छाए, फैंस ने बताया सुपरस्टार

View this post on Instagram

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

- Advertisement -

धोनी ने लाइव प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार से कहा कि 2011 में ये कंपनी लांच हुई थी और इसी साल भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। अब 2022 में भी वर्ल्ड कप है और इस साल कंपनी एक बार फिर लांच हो रही है। यानी उन्होंने विश्व कप का एक क्रेडिट कंपनी को भी दिया।

धोनी के उस लाइव के बाद अब गंभीर ने जो वीडियो पोस्ट किया है, वह साफ तौर पर धोनी के ओरियो विज्ञापन के खिलाफ माना जा रहा है। हालांकि गंभीर ने वीडियो में ओरियो को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन उनकी बेटी एक कुत्ते को ओरियो नाम से बुलाती हुई दिख रही हैं। 

वीडियो में गौतम गंभीर की बेटी एक चेयर पर चढ़ जाती हैं और एक डॉग को ओरियो कहकर बुलाती है। फैंस भी इस ओरियाे को धोनी के ओरियो वाले विज्ञापन से जोड़कर देख रहे हैं। कई फैंस तो कमेंट में पूछ रहे हैं कि कुत्ते का ये ओरियो नाम धोनी की वीडियो के बाद रखा है क्या? 

गौरतलब है कि 2011 वर्ल्ड कप में गंभीर ने 97 जबकि धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे और विनिंग शॉट भी लगाया था और भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था।  

Latest Posts

Don't Miss