भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Cahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree) मंगलवार को अपना 27वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर चहल ने धनश्री को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। साथ ही उन्होंने अच्छे और बुरे समय में हमेश साथ देने के लिए वाइफ का शुक्रिया भी अदा किया है। चहल ने पत्नी से वादा भी किया है कि वे जल्द ही पार्टी करेंगे। आपको बता दें कि चहल इस समय भारतीय टीम के साथ है, जिसे बुधवार को तिरुवनंतपुरम में साउथ अफ्रीका के साथ पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलना है।
मुरलीधरन ने भी किया दीप्ति का सपोर्ट, लेकिन दिया ये तर्क
View this post on Instagram
चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एकसाथ कई फोटो को जोड़े है। लेग स्पिनर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हर समय साथ रहने के लिए धन्यवाद। साथ ही मैं आपको अपनी सबसे अच्छी और हमेशा प्यार करने वाली पत्नी के रूप में पाकर बहुत धन्य हूं। आज, कल, और आने वाले कई और वर्षों के लिए आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुम्हारे जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। लव यू।”
विराट और बाबर को पीछे छोड़ देंगे सूर्या, पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर का दा
हाल में धनश्री के घुटने की सर्जरी हुई है। वह डांस प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गई थीं। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपने डांस वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। चहल के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के उनके टीम साथी जोस बटलर ने भी धनश्री को जन्मदिन की बधाई दी है। आईपीएल 2022 के दौरान चहल, जोस और धनश्री को कई बार एक साथ देखा गया था।