ईऑन मोरगन इंग्लैंड के एक बेहतरीन ओडीआई बैट्समैन के अलावा एक बेहतर कप्तान भी रह चुके हैं।उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने 2019 का आईसीसी वर्ल्ड कप जीता है। इस साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस आर्टिकल में हम उनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
ईऑन मोरगन का जन्म 1986 में डबलिन आयरलैंड में हुआ था। 2006 में उन्होंने आयरलैंड के लिए ओडीआई में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से खेलना शुरू किया।
बता दें कि मोरगन एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2 देशों के लिए सेंचुरी बनाई है। मोरगन ने 248 ओडीआई में 7701 रन बनाए हैं। इसमें 14 शतक और 47 अर्धशतक शामिल है।
जून 2022 तक पिछले 65 इनिंग्स में उन्होंने सिर्फ एक और शतक लगाया था। इस वजह से उन पर रिजाइन करने का भारी दबाव था। आखिरकार उन्होंने फरवरी 2023 में संन्यास की घोषणा कर दी।
मोरगन अपनी होने वाली पत्नी तारा रिजवे से 2010 में एडिलेड के एक बार में मिले थे। लंबे समय तक डेट करने के बाद 2017 में दोनों ने इंगेजमेंट की और 2018 में शादी कर ली। फिलहाल इस कपल का एक बेटा है।