Latest Posts

हिट एंड रन केस में गिरफ्तार हो चुके हैं क्रिकेटर कुसल मेंडिस। पत्नी के साथ खूबसूरत तस्वीरें।

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कुसल मेंडिस कई मौकों पर बेहद अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। अपने युवा कैरियर में ही उन्होंने ढेर सारे रन बनाए हैं। हालांकि कुछ वर्ष पहले हुए एक हिट एंड रन के मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। आजा कुसल मेंडिस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कुसल मेंडिस का जन्म 1995 में मोरटूवा श्रीलंका में हुआ था। नेशनल टीम का हिस्सा होने से पहले उन्होंने सिर्फ 16 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। वे 2017 में श्रीलंका क्रिकेट के ओडीआई बैट्समैन ऑफ द ईयर रह चुके हैं।

- Advertisement -

कुसल मेंडिस ने 54 टेस्ट मैच में 3402 रन बनाए हैं।
इसमें 7 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। 93 ओडीआई में उन्होंने 2654 रन बनाए है। इसमें 2 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा 52 T20 इंटरनेशनल में उन्होंने 11 से 62 रन बनाए हैं।

जून 2020 में कुसल मेंडिस ने साइकिल से जा रहे 64 साल के व्यक्ति को कार से टक्कर मार दी थी जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। हिट एंड रन मामले में पुलिस ने खिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अगले दिन ही उन्हें बेल दे दी गई।

12 फरवरी 2021 को कुसल मेंडिस ने शादी कर ली थी। उन्होंने कोलंबो में अपनी पत्नी से शादी की थी।
शादी के एक साल बाद जून 2022 में उनकी एक बेटी हुई है।

Latest Posts

Don't Miss