बॉलीवुड के सबसे चर्चित और रोमांटिक कपल में से एक अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ इन दिनों यूरोप में छुट्टियां बिता रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले दोनों जर्मनी के बर्लिन में देखे गए थे। वहीं अब एक्टर मलाइका अरोड़ा के साथ स्कॉटलैंड की वादियों में छुट्टियां बिता रहे हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें दोनों कपल रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर।
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि तीन-तीन तस्वीरें वेकेशन से शेयर की। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को गले लगाए पोज देते दिख रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ‘गर्म और कॉजी। जब भी मैं तुम्हारे करीब होती हूं तो ऐसा ही लगता है।’ साथ ही बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को टैग किया। बता दें कि दोनों का रिलेशनशिप कई वर्षों से चल रहा है लेकिन लंबे समय तक अपने रिश्तो को छुपाने के बाद दोनों ने इसे पब्लिक किया। अब वे अक्सर सार्वजनिक रूप से अपने प्यार का इजहार करते हैं।
रितिक रोशन की एक्स वाइफ ने किया कमेंट।
अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक तस्वीरें देख सुजैन खान का तुंरत कमेंट सामने आया। उन्होंने कपल पर प्यार लुटाया और लव यू कहा। वहीं फैंस भी कपल की तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं। अभी तक लाखों लाइक तो ढेरों कमेंट्स पोस्ट पर आ चुके हैं। आप भी इन तस्वीरों को देख ऐसा ही कुछ कहेंगे। वाकई दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।