Latest Posts

सेंचुरियन में ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड। ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

सेंचुरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन कई रिकॉर्ड्स बने। भारत के धुआंधार बल्लेबाज और बेहतरीन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़कर नंबर वन खिलाड़ी बने। विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने वाले ऋषभ पंत पहले खिलाड़ी बन गए। पंत ने ये उपलब्धि अपने 26वें टेस्ट में हासिल की। उनसे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 36 टेस्ट मैचों में पहले 100 शिकार किए थे। पंत ने ये रिकॉर्ड सिर्फ 24 साल की उम्र में बनाया है।

तीसरे नंबर पर है रिद्धिमान साहा।

बता दें कि धोनी के बाद तीसरे पायदान पर ऋद्धिमान साहा हैं। उन्होंने ये कारनामा (37 टेस्ट) में किया था। वहीं, चौथे स्थान पर किरन मोरे हैं। उन्होंने 39 टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल किया था। पांचवे स्थान पर नयन मोंगिया और और छठे स्थान पर सैयद किरमानी हैं। मोंगिया ने 100 शिकार के लिए 41 टेस्ट लिए। वहीं, किरमानी ने ये कमाल 42 टेस्ट में किया।

- Advertisement -

शमी ने भी पूरे किए 200 टेस्ट विकेट।

भारत की ओर से सा. अफ्रीका की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। भारत के लिए 200 टेस्ट विकेट लेने वाले शमी 11वें और बतौर तेज गेंदबाज कुल 5वें खिलाड़ी बने। इसके साथ ही वह टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले कपिल देव (50 टेस्ट) और जवागल श्रीनाथ (54 टेस्ट) के बाद तीसरे फास्ट बॉलर भी बन गए हैं

Latest Posts

Don't Miss