Latest Posts

सुपरहिट भोजपुरी गानों में काम कर चुकी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड।

भोजपुरी जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है।बेहद युवा और जानी-मानी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बनारस में थी।

बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं।

- Advertisement -

उन्होंने भोजपुरी के कई बड़े स्टार के साथ काम किया था। समर सिंह के साथ उनके कई हिट गाने हैं। उन्होंने कई भोजपुरी के हिट गानों पर परफॉर्म किया। इनमे ” सगरी “नमरिया कमरिया में खोंस देब”, मालिक नाबालिक के जान लेबा का, नाचे रे पतरकी नागिन जयसन शामिल है।

आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। आज, 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है।

अभी इस मामले पर पुलिस का पूरा पक्ष नहीं आया है।
मामले की आगे छानबीन की जाएगी। इस बीच पूरे भोजपुरी जगत में शोक की लहर व्याप्त है। उनके फैंस को विश्वास नहीं हो रहा कि एक्ट्रेस ने ऐसा कदम उठाया है।

Latest Posts

Don't Miss