इन दिनों भारतीय सिनेमा के रूप में साउथ की फिल्में ग्लोबल स्तर पर धूम मचा रही हैं। आर आर आर इसका उदाहरण है। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते तो इस फिल्म के गाने नाटू नाटु ने ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया। इस फिल्म में काम करने वाले रामचरण अब ग्लोबल स्टार बन चुके हैं।
रामचरण का जन्म 27 मार्च 1985 को मद्रास में हुआ था। उनके पिता चिरंजीवी खुद एक साउथ इंडिया फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। देश से पढ़ाई करने के बाद रामचरण ने भी फिल्मों में एंट्री ली।
उन्होंने 2007 के फिल्म चिरुथा से डेब्यू किया। लेकिन उन्हें असली पहचान एसएस राजामौली की फिल्म मगधीरा से मिली जो उस वक्त तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म थी।
उनकी लेटेस्ट फिल्म आर आर आर ने 1200 करोड़ रुपए की कमाई की है। रामचरण बेहद धार्मिक व्यक्ति हैं। और सबरीमाला मंदिर में चलने वाले 40 दिन के पूजा में वे हर साल हिस्सा लेते हैं।
14 जून 2012 को उपासना कामिनेनी से शादी की थी।
उनकी पत्नी अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन और बी पॉजिटिव मैगजीन की एडिटर है। यह कपल अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहा है।