Latest Posts

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल में हुआ डेब्यू। प्लेइंग इलेवन में हुए शामिल।

आई पी एल 2023 के 22वें मैच में आज एक खास बात हुई है जब दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस की टीम में डेब्यू हुआ है। अर्जुन को 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। लगातार दो सीजन में बेंच पर बैठने के बाद उन्हें मौका मिला है।

रोहित शर्मा ने सौंपी कैप।

- Advertisement -

पिछले सीजन भी अटकलें थीं कि वह डेब्यू कर सकते हैं पर उन्हें मौका नहीं मिला। अब सीजन के चौथे मुकाबले में अर्जुन को मुंबई की कैप मिल गई है। उन्हें रोहित शर्मा ने कैप सौंपी और इसके बाद अपने गले भी लगाया। बता दें कि पेट की समस्या के कारण इस मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं। साथ ही जोफ्रा आर्चर भी यह मुकाबला कोहनी में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

भाई को सपोर्ट करने पहुंची सारा तेंदुलकर।

मैच से पहले अर्जुन अपने पिता और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाते नजर आए थे। टॉस से पहले जब सारा तेंदुलकर स्टेडियम में नजर आईं तो अर्जुन के डेब्यू की उम्मीदों को और बल मिला। अर्जुन के डेब्यू पर उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में उनके पिता सचिन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी मैदान पर पहुंची। इस दौरान सारा को खुशी के मारे काफी झूमते हुए देखा जा रहा है।

Latest Posts

Don't Miss