Latest Posts

शादी के पहले ही दो बच्चों के पिता बने थे बेन स्टोक्स। पत्नी के साथ तस्वीरें।

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी है। वे इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी करते हैं। 31 वर्षीय बेन स्टोक्स का जन्म क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड में हुआ था।उन्होंने एक स्कूल टीचर से शादी की है। आज हम उनके पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं।

बेन स्टोक्स ने 52 टेस्ट में 5712 बनाया है। से 12 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 194 विकेट भी लिए हैं। 105 ओडीआई में उनके 2924 है। उन्होंने 74 विकेट भी लिए हैं।

- Advertisement -

स्टोक्स और उनकी पत्नी क्लारे रेडक्लिफ की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है। दोनों एक काउंटी मैच के दौरान मिले थे। क्लारा ने इसके बाद स्टोक्स को फेसबुक रिक्वेस्ट भेजी थी। इसी के बाद से दोनों की चैटिंग के साथ-साथ डेटिंग भी शुरू हो गई।

साल 2010 में इस कपल ने डेटिंग शुरू की थी। बाद में यह लिव-इन में रहे। 2013 में इनकी सगाई हुई और 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सगाई के पहले ही यह कपल माता-पिता बन चुके थे। इसके बाद 2014 में इन्हें एक बेटी भी हुई। यानी शादी के पहले ही स्टोक्स दो बच्चों के पिता बन चुके थे।

बेन और क्लारे ने 14 अक्टूबर 2017 को शादी की थी। समरसेट के ‘सेंट मैरी दी वर्जिन चर्च’ में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ यह शादी हुई थी। इस शादी में स्टुअर्ट ब्रॉड, इयॉन मोर्गन, पॉल कॉलिंगवुड और सैम बिलिंग्स शरीक हुए थे।

Latest Posts

Don't Miss