अंबाती रायडू भारत के एक बेहतर बल्लेबाज हैं। क्रिकेट में अंबाती रायडू का रिकॉर्ड अच्छा रहा है उन्होंने सिर्फ 55 ओडीआई में 1694 रन बनाए हैं जिसमें 47 का एवरेज है। उन्होंने तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि उनका विवादों से गहरा नाता रहा है।
अंबाती रायडू की पर्सनल लाइफ की बात की जाए, तो उनकी वाइफ का नाम चेन्नूपल्ली विद्या है, जो देखने में काफी खूबसूरत हैं। वह अंबाती के साथ उनके कॉलेज में पढ़ती थीं। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
इसके बाद अंबाती रायडू और चेन्नूपल्ली विद्या ने 14 फरवरी 2009 में शादी की थी। इन दोनों के एक बेटी भी है। रायडू की जिंदगी में यह खुशी का मौका शादी के 11 साल बाद आया है।
रायुडू का साल 2006 में हैदराबाद के खिलाड़ी अर्जुन यादव के साथ मैदान पर झगड़ा हो गया था। वहीं IPL के दौरान हरभजन सिंह से बीच मैदान में उनकी बहस हो गई थी। दरअसल भज्जी की एक गेंद पर रायुडू चौका नहीं रोक पाए थे। इसके बाद हरभजन को गुस्सा आ गया था और वह अंबाती पर बरस पड़े, उन्होंने भी पलटकर जवाब दे दिया था।
रायडू कई बार सन्यास की घोषणा करके भी विवादों में आ चुके हैं। इसके अलावा बे बीसीसीआई के फैसलों के खिलाफ भी जा चुके हैं। वहीं अंबाती रायुडू पर साल 2018 में बुजुर्ग के साथ धक्का-मुक्की का आरोप लगा था। वह तेज रफ्तार से कार ड्राइव कर रहे थे। तभी सुबह ठहलने निकले कुछ बुजुर्गों को उनकी कार से धक्का लग गया था। इसके बाद विरोध जताने पर रायुडू बुजुर्ग से हाथापाई पर उतर आए थे।