Latest Posts

वानखेड़े के मैदान पर होगा केकेआर और मुंबई इंडियंस का मुकाबला। अर्जुन तेंदुलकर को भी मिल सकता है मौका।

अब से थोड़ी देर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाई प्रोफाइल मुकाबला शुरू होने जा रहा है। अब तक 4 में से दो मैच जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस ने अपने तीन में से दो मैच हारे हैं और एक में जीत हासिल की है। इधर उम्मीद की जा रही है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस का पलड़ा है भारी।

- Advertisement -

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइटर्स ने मुंबई से बेहतर प्रदर्शन किया है। नीतीश राणा की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिनमें 2 जीते और 2 हारे हैं। चार अंक के साथ कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। लेकिन आंकड़ों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। मुंबई ने इनमें से 22 मैच जीते हैं, जबकि नौ में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वानखेड़े में दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से आठ मुकाबले मुंबई ने जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है।

अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है मौका।

अर्जुन को मुंबई की टीम ने इस साल ऑक्शन में 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन हर बार की तरह एक बार फिर से ये खिलाड़ी अपने पहले मौके का इंतजार कर रहा है। मुंबई की टीम ने सबसे पहले अर्जुन को आईपीएल 2018 के मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन आजतक ये खिलाड़ी एक भी आईपीएल मुकाबला नहीं खेल पाया है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर
इंजरी की वजह से टीम से बाहर हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है।

Latest Posts

Don't Miss