जो रूट वर्तमान समय में इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। सिर्फ 32 साल की उम्र में ही उन्होंने वर्तमान समय के सभी एक्टिव बैट्समैन से अधिक रन बनाया है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी भी की है। आज हम उनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
जो रूट का जन्म 30 दिसंबर 1990 को साउथ यॉर्कशायर में हुआ था। उन्हें 2012 में इंग्लैंड टीम के लिए डेब्यू किया। उन्होंने 129 टेस्ट में ही 10948 रन बनाए हैं। इसमें उनका औसत 50 से अधिक है।
वहीं टेस्ट में उनके 29 शतक और 57 अर्धशतक है।
इसके अलावा 53 विकेट भी लिए हैं।
वहीं ओडीआई की बात करें तो उन्होंने 158 ओडीआई में 6207 रन बनाए हैं। इसमें भी उनका औसत 50 से अधिक है। इसमें 16 शतक और 36 वर्षों तक है। इसके अलावा 26 विकेट भी हैं। T20 इंटरनेशनल के बाद करे तो 32 मैचों में 893 रन है।
जो रूट ने अपनी गर्लफ्रैंड कैरी कॉट्रेल से साल 2018 में शादी की थी। रूट और कैरी पहली बार तब चर्चा में आए थे जब टी20 विश्व कप (2016) चल रहा था। रूट ने घुटनों के बल झुककर कैरी को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने 2 साल तक डेटिंग की थी।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के 2 बच्चे भी हैं। पिछले साल ही उनकी पत्नी कैरी ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले रूट बिना शादी के पिता बने थे। रूट और कैरी की सगाई मार्च 2016 में हुई थी। इसके बाद 7 जनवरी 2017 को कैरी कॉट्रेल ने एक बेटे को जन्म दिया। इस जोड़ी ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की रस्में निभाई थी।