आज गुरुवार को बॉलीवुड जगत के लिए एक दुखद खबर आई। जाने-माने फिल्म डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया। वे 74 साल की थीं। उनके निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है।
पामेला चोपड़ा आदित्य चोपड़ा की मां हैं ऐसे में वे
जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी की सास थी।
पामेला और बहू रानी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी और दोनों कई बार एक दूसरे की अलग-अलग मौकों पर एक दूसरे की तारीफ कर चुकी हैं।
वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यश राज के ऑफिशियल पेज से जो जानकारी शेयर की गई है, उसमें कहा गया है कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हो चुका है।
पामेला चोपड़ा ने अपने पति की फिल्मों के लिए कई गाने भी गाए हैं। जिनमें से कभी कभी (1976) से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक! (2002) शामिल है। 1993 की फिल्म आईना का निर्माण पूरे तरीके से उन्होंने ही किया था। इन्होंने साल 1997 की फिल्म दिल तो पागल है का स्क्रीनप्ले भी लिखा था।
1970 में यश चोपड़ा ने पामेला चोपड़ा से शादी की थी। पामेला अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल की कजिन थीं।
एक्ट्रेस के घर पर ही जब पामेला संगीत शिरोमणि में गाना गा रही थी तो उन्होंने यश चोपड़ा का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी।