अपनी टीम के खिलाड़ी द्वारा छक्का मारने के बाद सभी प्रशंसकों के अंदर रोमांच पैदा हो जाता। यह एक स्कोर है जो कोई भी बल्लेबाज 1 गेंद पर सबसे ज्यादा कर सकता। दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने लंबे छक्कों की वजह से जाने जाते हैं। खिलाड़ी है जो अक्सर मैच छक्के से ही जीत आते हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये रिकॉर्ड रहा है कि वह अक्सर छक्का मारकर मैच में जीत दिलाते थे। आज हम बात कर रहे वैसे खिलाड़ियों की जिन्होंने एकदिवसीय मैच में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।
1) शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान): पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 369 इनिंग्स में 351 छक्के लगाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैच में कुल 8064 रन बनाए हैं। उन्होंने कई दफा अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली है। उनके बल्ले से निकलने वाला सबसे लंबा छक्का 124 मीटर का था।
2). क्रिस गेल ( वेस्टइंडीज): वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस गेल ने मात्र 294 पारियों में 331 छक्के लगाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में कुल 10480 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 1128 चौके भी लगाए हैं।
गेल अक्सर अपने लंबे छक्कों की वजह से जाने जाते हैं। हालांकि टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों मिलाकर बात करें तो क्रिस गेल ने सर्वाधिक छक्के लगाएं है।
3. सनथ जयसूर्या ( श्रीलंका) : श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने पचास ओवर के प्रारूप में 13430 रन बनाए। उन्होंने 91.20 की शानदार स्ट्राइक रेट और 32.36 की औसत से कामयाबी हासिल की। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कुल 270 मैक्सिमम और 1500 चौके लगाए। उन्होंने 189 के उच्च स्कोर के साथ 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए।
4). रोहित शर्मा ( भारत): भारत के सलामी बल्लेबाज और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने एकदिवसीय मैचों में कुल 244 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 832 चौके भी लगाए हैं। अपने कैरियर में 9205 बनाने वाले रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 264 रनों की पारी खेली है और अपने कैरियर में तीन दोहरे शतक लगाएं हैं।
5). महेंद्र सिंह धोनी (भारत) : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय मैचों में 229 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अपने एकदिवसीय कैरियर में 10773 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 826 चौके भी लगाए हैं। धोनी अक्सर मौका मिलने पर छक्का मारकर मैं जिताने के लिए जाने जाते हैं।