Latest Posts

मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा के साथ पोज देती दिखी देसी गर्ल। पति के साथ खिंचवाई रोमांटिक तस्वीरें।

प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेशी बहू बन गई है लेकिन जब भी अपने देश में होती है तो अक्सर अपने तस्वीरों से सबका मन मोह लेती है। एक्ट्रेस ने पिछले दिन मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा के साथ खूबसूरत पोज दिए हैं। इन तस्वीरों सी लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

वह मुंबई की सवारी ऑटो में बैठकर फोटोशूट कराती नजर आ रही है। इसमें उनके अलावा उनके पति और ऑटो रिक्शा ड्राइवर को भी देखा जा सकता है। दोनों को रिक्शा के पास खड़े होकर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता हैं।

- Advertisement -

इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने डीप नेक कलरफुल थाई हाई स्लिट वन पीस गाउन पहन रखा है। वहीं, उनके पति निक जोनास ने ब्लू कलर का सूट कोट पहन रखा है। दोनों फोटोज में खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी सीरीज Citadel का पहला लुक शेयर किया था। इसमें प्रियंका और रिचर्ड मैडेन की केमिस्ट्री नजर आएगी।

Latest Posts

Don't Miss