Latest Posts

मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते दिखे डेविड वॉर्नर। लोगों ने कहा आधा इंडियन हो चुका है यह बंदा।

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंडिया से अपने लगाओ की वजह से जाने जाते हैं। वे भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।अक्सर भारतीय गानों पर रिल बनाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। अब उनका मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे से पहले कंगारू ओपनर डेविड वॉर्नर मुंबई में घूमते नजर आए। उन्होंने फैंस के साथ गली क्रिकेट का भी खेला। बता दें कि वार्नर उन विदेशी खिलाड़ी में शामिल हैं, जिनको भारत में काफी पसंद किया जाता है।

- Advertisement -

डेविड वॉर्नर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया। वह मुंबई में एक कार में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह फैंस के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

डेविड वॉर्नर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी मेहमान टीम का हिस्सा थे। हालांकि, दिल्ली टेस्ट में चोटिल हो गए थे और सीरीज से बाहर हो गए थे। वह फिट होकर 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आ गए हैं।

हाल ही में दिल्ली टेस्ट के पहले वे पूरे परिवार के साथ हुमायूं का मक़बरा घूमने पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

Latest Posts

Don't Miss