मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में 14 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने जीत का हैट्रिक पूरा कर लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे। जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही हालांकि बाद में मारकर्म, मयंक अग्रवाल और क्लासेन ने पारी को संभाला। लेकिन मुंबई इंडियंस की बेहतरीन फील्डिंग और गेंदबाजी के कारण हैदराबाद की टीम 14 रन से पीछे रह गई।
कैमरून ग्रीन ने खेली अच्छी पारी।
मुंबई इंडियंस की तरफ से कैमरून ग्रीन ने टीम के लिए 40 गेंदों में सबसे बड़ी नाबाद 64 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद ग्रीन ने गेंदबाज़ी मे भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 7.20 की इकॉनमी से 29 रन खर्च कर एक विकेट अपने नाम किया। ईशान किशन ने 30 गेंदों में 38 रन बनाए वहीं तिलक वर्मा ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
मुंबई की तरफ से की गई बेहतरीन गेंदबाजी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को कई शुरुआती झटके लगे। हालांकि बाद में पारी को मयंक अग्रवाल और कप्तान ने संभाल लिया। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं कलासन ने 16 गेंदों में 36 रन बनाएं। कप्तान मारक्रम ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने मैच में 2.5 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने नई गेंद से भी पारी का पहला और तीसरा ओवर डाला था। आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला विकेट लिया और सिर्फ 6 रन दिए।