Latest Posts

माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन। देखिए परिवार के साथ की कुछ तस्वीरें।

बॉलीवुड से इन दिनों लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इंडस्ट्री अभी जाने-माने एक्टर सतीश कौशिक के निधन का शोक मना ही रही थी कि उधर माधुरी दीक्षित की मां के निधन पर दुःख व्यक्त कर रहे हैं। 91 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है।

बता दें कि एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। मां के निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी हैं। वे लगातार अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती थी।

- Advertisement -

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधुरी दीक्षित का आज यानी 12 मार्च 2023 की सुबह 8.40 बजे निधन हो गया। एक्ट्रेस की मां स्नेहलता देशमुख की उम्र 91 साल थी। मंगलवार मुंबई के वर्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा।

माधुरी की दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है। माधुरी को एक कार्डियोवैस्कुलर सर्जन, डॉ श्रीराम नेने में प्यार मिला था और 17 अक्टूबर, 1999 को वो उनके साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।

एक्ट्रेस ने मां के बर्थडे पर उनकी कई तस्वीरें शेयर की थीं. तस्वीरों के साथ माधुरी ने मां के लिए दिल छूने वाला कैप्शन लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे आई. कहते हैं कि मां बेटी की बेस्ट फ्रेंड होती है। ये बिल्कुल सही बात है। आपने जो भी मेरे लिए किया है, आपने मुझे जो भी सिखाया है वो मेरे लिए सबसे बड़े गिफ्ट हैं।

Latest Posts

Don't Miss