Latest Posts

भारत को हराने के बाद WTC रैंकिंग के टॉप -5 में पहुंचा साउथ अफ्रीका। जानिए भारत की रैंकिंग।

जोहांसबर्ग में भारत को 29 सालों के बाद हार का सामना करना पड़ा। भारत को मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से परास्त किया। इस मैच के हीरो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर रहे जिन्होंने नाबाद 96 रन बनाए। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर करते हुए टॉप 5 में शामिल हो गया। साउथ अफ्रीका के 50 परसेंटेज ऑफ पॉइंट हो चुके हैं। और वह इस तालिका में पांचवे नंबर पर।

हार के बावजूद चौथे नंबर पर भारत।

भारत को इस हार के बावजूद चौथे नंबर पर बना हुआ है। टॉप पर ऑस्ट्रेलिया है। उसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका और तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली विजेता न्यूजीलैंड आठवें नंबर पर हैं। एशेज सीरीज गंवाने वाली इंग्लैंड आठवें नंबर पर है। जोहानिसबर्ग टेस्ट की बात करें तो चौथे दिन बारिश के कारण दो सेशन नहीं हो पाए। तीसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य को 67.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केपटाउन में 11 जनवरी से तीसरा और निर्णायक टेस्ट खेला जाएगा।

- Advertisement -

इस तरह से तय होती है रैंकिंग।

बताते चले की टीम की रैंकिंग परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स के हिसाब से तय होगी। जीत के लिए 12 पॉइंट्स, टाई मैच के लिए छह पॉइंट्स, ड्रॉ मैच के लिए चार पॉइंट्स और हार के लिए कोई पॉइंट नहीं होगा। जीतने पर 100 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स, टाई पर 50 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स, ड्रॉ पर 33.33 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स और हारने पर 0 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स होगा। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पहले बांग्लादेश पांचवा स्थान पर बना हुआ था।

 

Latest Posts

Don't Miss