Latest Posts

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह की फैमिली के साथ तस्वीरें।

भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में आरपी सिंह का नाम लिया जाता है। वे अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते थे। आरपी सिंह ने भारतीय टीम को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में भी काफी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि धीरे-धीरे उनकी गेंदबाजी से वह स्विंग गायब होता चला गया और वह टीम से बाहर हो गए।

आर.पी. सिंह का जन्म 6 दिसंबर, 1985 उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के गांव की प्यूरबाला में हुआ था। उनका पूरा नाम रूद्र प्रताप सिंह है। पिता का नाम शिव प्रताप सिंह है और माता का नाम गिरिजा देवी है।

- Advertisement -

आर.पी. सिंह एक साधारण से परिवार से संबंध रखते हैं। आर.पी. सिंह के पिता भारतीय तकनीकी संस्थान की तकनीकी शाखा में ऑपरेटर के पद पर काम करते हैं। आर.पी. सिंह की दो बहने हैं, जिनका नाम आकांक्षा और दीपा है।

2007 के T20 वर्ल्ड कप में आरपी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के चरण में एक महत्वपूर्ण मैच में उन्होने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वहां पर उन्होंने 4 ओवरों में 13 रन देकर 4 विकेट लिए।

उन्होंने आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला है। 2018 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अक्सर टेलीविजन के स्पोर्ट्स एनालिसिस प्रोग्राम में देखे जाते हैं।

Latest Posts

Don't Miss