पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और वर्तमान में क्रिकेट कमेंट्री करने वाले संजय मांजरेकर का जन्म 12 जुलाई 1965 को मैंगलोर कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने 1987 से लेकर 1996 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला। आज हम उनके बारे में बता रहे हैं।
संजय मांजरेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट में 2043 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। वहीं 74 ओडीआई में उन्होंने 1994 रन बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद संजय मांजरेकर का एक क्रिकेट कमेंटेटर के तौर पर काम करते हैं। हालांकि यह कैरियर उनके लिए विवादों से भरा हुआ भी रहा है।
यह आरोप है कि आईपीएल 2017 के कमेंट्री के दौरान उन्होंने कीरौन पोलार्ड को ब्रेनलेस कह दिया था। इस पर पोलार्ड ने ट्विटर पर आकर काफी नाराजगी जताई थी। उन पर रविंद्र जडेजा पर भी अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
संजय मांजरेकर ने माधवी से शादी की है। इस कपल का एक बेटा और एक बेटी भी है। कोरोना के दौरान अपनी एनिवर्सरी पर संजय मांजरेकर ने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर एक मजाकिया पोस्ट लिखा था।