Latest Posts

भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं उमेश यादव। अक्सर दरबार में लगाते हैं हाजिरी। देखिए तस्वीरें।

क्रिकेटर उमेश यादव ने लंबे समय बाद हाल ही में टेस्ट मैच में वापसी की थी। पिछले दिनों उनके पिता का निधन हुआ था। हालांकि भगवान ने उन्हें खुश होने का मौका भी दिया और उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ। उमेश यादव पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में बेहद रूचि लेते हैं।

वे सोमवार की सुबह महाकाल के दर्शन करने पहुंचें। धोती सोला पहने उमेश यादव ने गर्भ गृह के अंदर महाकाल का पूजन और अभिषेक किया।

- Advertisement -

नंदी हॉल में बैठकर उमेश ने ॐ नमः शिवाय का जप किया और भस्मार्ती देखी। माथे पर त्रिपुंड लगाए उमेश ने महाकाल का दूध और जल से अभिषेक किया और जय श्री महाकाल के जयकारे लगाए।

बता दें कि उमेश यादव ने 2013 में तान्या वाधवा से शादी की थी। उनकी पत्नी तान्या वाधवा एक पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ के खिलाड़ी उमेश साल 2010 में पहली बार आईपीएल मैच के दौरान तान्या वाधवा से मिले थे।

तान्या क्रिकेट की बड़ी फैन हैं और उन्हें एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से उमेश से मिलने का मौका मिला था। यहीं से इनके जीवन में अच्छा बदलाव आने लग गया था। दोनों के रिश्ते की शुरुआत यहीं से मानी जाती है।
इससे पहले वे अपने पत्नी के साथ भी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे थे।

 

Latest Posts

Don't Miss