Latest Posts

बेहद खूबसूरत जोड़ी है मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स और वाइफ डैनियल की। देखिए तस्वीरें।

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक एबी डीविलियर्स को साउथ अफ्रीका के सबसे महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। 39 वर्षीय डिविलियर्स अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। साउथ अफ्रीका के अलावा वे आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से भी खेल चुके हैं।

डिविलियर्स ने 114 टेस्ट मैचों में 8765 रन बनाए हैं। इसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल है। वहीं उन्होंने 228 एकदिवसीय मैचों में 9577 बनाया है। इसमें 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल है।

- Advertisement -

एबी डिविलियर्स की डेनिएल से मुलाकात 2007 में हुई थी। वह होटल में अपनी मां के साथ लंच करने गए थे। जहां उनकी मुलाकात हुई। ये होटल डेनियल के माता-पिता का था। ये होटल वारटबर्ग में स्थित है। फिर दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। डिविलियर्स के भाई की शादी में डेनिएल ने गाना गाया, जो कि उन्हें बहुत ही पसंद आया।

2012 में दुनिया के साथ अजूबों में से एक ताजमहल के सामने डेनियल को प्रपोज किया। इसके बाद उन्होंने वहां पेड़ों के पीछे छिपकर फोटो लिए। ताकि वे और ताजमहल सही से तस्वीर में आ सकें। 30 मार्च 2013 में दोनों ने शादी कर ली।

एबी डिविलियर्स और डेनिएल साल 2015 में पहले बेटे अब्राहम के माता-पिता बने। इसके बपाद 2017 में रिचर्ड का जन्म हुआ। वहीं, साल 2020 में दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटी येंटे के जन्म की घोषणा की।

Latest Posts

Don't Miss