Latest Posts

बेटी के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा। बेहद प्यारे लग रहे हैं मां बेटी।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हिंदी में मुंबई में हैं। इस बीच वे अलग-अलग इवेंट में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ऑटो रिक्शा पर पोज देते हुए खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाई थी। मीडिया में एक कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की आप सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल होने अाई हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं है। वहीं पिछले दिनों नेता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में देसी गर्ल अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस इवेंट में वे अपने पति निक जोनास के साथ पहुंची थी। इधर गुरुवार को प्रियंका सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें।

- Advertisement -

प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेटी मालती मैरी को अपनी गोद में उठाए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने गले में चुनरी डाल रखी है और माथे पर टीका लगवाती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मालती मैरी की भारत की पहली यात्रा श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद के साथ पूरी होनी थी।’ दरअसल, ये मालती मैरी की पहली भारत यात्रा है, अभिनेत्री पहली बार अपनी बेटी को लेकर भारत पहुंची हैं। ऐसे में वह बेटी को बप्पा को दर्शन कराने पहुंचीं।

एक हफ्ते से भारत में है प्रियंका।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले 1 हफ्ते से भारत में है। वे नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में शामिल होने आई थी। वहीं कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि वे बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए आए हैं।
इधर सिद्धिविनायक मंदिर के अंदर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें वायरल हुई तो कई लोग भड़क गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स लिखने लगे कि जब मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी बैन है तो प्रियंका को क्यों छूट दी गई।

 

Latest Posts

Don't Miss