Latest Posts

बिपाशा बसु ने पहली बार दिखाई बेटी की तस्वीर। क्यूटनेस देख लोग लुटा रहे हैं प्यार।

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने लगभग 6 महीने बाद अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 2016 में बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। पिछले साल लगभग 6 साल के बाद उनकी बेटी देवी ने जन्म लिया था। हालांकि अब जाकर उन्होंने बेटी की पहली तस्वीरें शेयर की है जिसमें देवी की क्यूटनेस देखकर लोग प्यार लुटा रहे हैं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर।

- Advertisement -

एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में हेडबैंड के साथ पेस्टल पिंक ड्रेस में छोटी सी मंचकिन देवी, बहुत प्यारी लग रही है। देवी को कैमरे के लिए पोज देते हुए खुशी-खुशी देखा जा सकता है। बिपाशा ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘हैलो वर्ल्ड… मैं देवी हूं। #देवीबासुसिंहग्रोवर।’ बिपाशा के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद फैंस की कॉमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई।

लोगों ने जमकर लुटाया प्यार।

इस तस्वीर के नीचे लोगों ने तरह-तरह के प्यारे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ओएमजी कितनी प्यारी है, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपके बंडल ऑफ जॉय को ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘करण की कार्बन कॉपी है बिल्कुल’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये बिल्कुल परी की तरह लग रही है, कितनी प्योर है। हमें इस लवली एंजल से मिलवाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। इसका चेहरा देखकर हमारा दिल खुशी से फूले नहीं समा रहा है’।

Latest Posts

Don't Miss