अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। यह जोड़ा अक्सर प्यार में डूबे हुए रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता है। ताजा तस्वीरें जर्मनी के बर्लिन से आई है जहां दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चर्चा यह भी है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। अर्जुन कपूर ने जर्मनी से कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है जिस पर कई सितारों ने कमेंट किया है।
करीना कपूर ने भी किया कमेंट।
अर्जुन कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘लिफ्ट करा दें।’ वहीं, उन्होंने एक आंख मारने वाली इमोजी भी शेयर की है। सोनम कपूर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘आप लोगों को जल्द देखने के लिए इंतजार कर रही हूं।’ वहीं, करीना कपूर ने लिखा है, ‘लिफ्टी.. किलिंग इट।’ अर्जुन कपूर की तस्वीरों को 1 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर हजारों की संख्या में कमेंट किए गए हैं।
दोनों के शादी करने के हैं चर्चे।
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। मलाइका अरोड़ा ने शादी को लेकर हाल ही में कहा था कि मुझे सरप्राइस पसंद है।’मैं बता नहीं सकती कि मैं कब शादी करूंगी, क्योंकि जिंदगी के कुछ लम्हों को सरप्राइज के साथ जीने पर यकीन करती हूं और ज्यादा योजना नहीं बनाती। मलाइका अरोड़ा जहां 48 साल की है, वहीं, अर्जुन कपूर अभी मात्र 36 वर्ष के हैं। दोनों के बीच 12 वर्षों का अंतर है लेकिन दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।