Latest Posts

बर्लिन की सर्दियों में रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं अर्जुन- मलाइका। शेयर की तस्वीरें।

इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा विदेश की छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। जहां भारत में गर्मी पड़ रही है वहीं यह कपल बर्लिन की सर्दियों में जैकेट पहने सर्दिया एंजॉय कर रहा है।

कुछ साल पहले जब से उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से यह लवबर्ड्स अक्सर रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

- Advertisement -

शनिवार को इस कपल की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।इन फोटो को एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडलपर शेयर किया है।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बर्लिन की सैर पर हैं। एक तस्वीर में
अर्जुन कपूर बर्लिन की दीवार के पास नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा की प्यारी सी सेल्फी नहीं है। बता दें कि यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और उनके फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss