Latest Posts

पूर्व कोच रवि शास्त्री बोले: धोनी जैसा आज तक नहीं देखा। बताया क्यों नहीं है उनके पास धोनी का नंबर।

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कई भारतीय खिलाड़ियों के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि क्यों आज भी धोनी का मोबाइल नंबर उनके पास नहीं है। इस बातचीत में रवि शास्त्री ने धोनी की जमकर तारीफ की। धोनी के जैसा आज तक नहीं देखा।

धोनी जैसा शांत कोई नहीं : शास्त्री।

महेंद्र सिंह धोनी पर कई बार आपको यकीन ही नहीं होता। वह हमेशा एक जैसे रहते थे। चाहे जीरो आउट हों, शतक लगाएं, वर्ल्ड कप उठाएं, उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि, मैंने ऐसा इंसान कभी नहीं देखा मैंने सचिन तेंदुलकर सहित कई खिलाड़ी देखे हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी जैसा व्यक्ति नहीं देखा। सचिन का शानदार स्वभाव था, लेकिन वह भी गुस्से में आ जाते थे। एमएस धोनी को पता ही नहीं कि गुस्सा कैसे हुआ जाता है।

- Advertisement -

विराट और रोहित के बारे में कहीं यह बात।

शास्त्री ने आगे कहा- विराट कोहली मैदान पर लड़ाके की तरह होते हैं। वह मैदान पर उतरते ही मुकाबला करना चाहते हैं। पर मैदान के बाहर एकदम उलट इंसान हैं। एकदम शांत और चिल। जबकि रोहित शर्मा थोड़ा आराम से चलने वाले हैं और किसी भी मैच को इतना आसान बना देते हैं कि कई बार खुद को यकीन नहीं होता।

Latest Posts

Don't Miss