Latest Posts

पाकिस्तान के सबसे महान ऑलराउंडर इमरान खान ने की है तीन शादियां। दर्जनभर महिलाओं के साथ था अफेयर।

अब राजनीति में एंट्री ले चुके पाकिस्तान के इमरान खान को पाकिस्तान का सबसे बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है। उनकी कप्तानी में देश ने एकमात्र 1992 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता है। इसके अलावा वे पाकिस्तान के 22 व प्रधानमंत्री भी बन चुके हैं। आज हम उनके निजी जीवन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

इमरान खान का जन्म 1952 में लाहौर के पश्तून परिवार में हुआ था। उन्होंने 18 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।

- Advertisement -

इमरान खान को पाकिस्तान का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है। उन्होंने 88 टेस्ट मैचों में 362 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 3807 रन भी बनाए हैं। वहीं 175 ओडीआई में 3709 रन बनाए और 182 विकेट लिए हैं।

इमरान खान को प्लेबॉय के नाम से जाना जाता था। इंग्लैंड के नाइट क्लब में उनके खूब चर्चे थे। लंदन में रहने के दौरान उनके दर्जन भर से अधिक महिलाओं से संबंध थे। इनमे जीनत अमान, सीता व्हाइट, गोल्डी हॉन जैसे दर्जनभर फेमस मॉडल और एक्ट्रेस है। उनके कई भारतीय महिलाओं से भी संबंध थे। बताया जाता है कि ऑक्सफोर्ड में पढ़ने के दौरान 2 साल तक उनके बेनजीर भुट्टो से भी अफेयर था।

1995 में इमरान ने 42 की उम्र में ब्रिटेन के अरबपति जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी जेमिमा से पहली शादी की। उस समय गोल्ड स्मिथ की उम्र 21 वर्ष थी। पेशे से पत्रकार जेमिमा ने 2004 तक इमरान के साथ रहीं। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया।  2015 में उन्होंने पत्रकार रेहम खान से शादी की लेकिन 9 महीने बाद ही यह शादी टूट गई। 2018 में इमरान खान ने बुशरा बीवी से तीसरी शादी की।

 

Latest Posts

Don't Miss