Latest Posts

पहली जीत की तलाश में घरेलू मैदान पर उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम। केकेआर से होगी भिड़ंत।

आई पी एल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स को लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार जीत की उम्मीद लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी जहां उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर की नेतृत्व वाली इस टीम को अभी जीत का स्वाद चखना बाकी है। वहीं दूसरी ओर नितीश राणा की कप्तानी में केकेआर का हाल भी बहुत अच्छा नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स कर सकती है बदलाव।

- Advertisement -

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लगातार खराब रही है।
नात ओपनर बैट्समैन पृथ्वी शॉ चले हैं ना ही यस ढुल और मिचेल मार्स चल पा रहे हैं। पृथ्वी शॉ पांच मैचों में 15 के उच्चतम के साथ सिर्फ 34 रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में वह शून्य पर रन आउट हुए।  दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी स्लो रहा है जिस वजह से उनकी आलोचना भी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में जीतना जरूरी।

डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम के लिए इस मैच में जीत जरूरी है, क्योंकि अगर उन्हें एक और हार का सामना करना पड़ा तो गणितीय रूप से उनके लिए प्लेऑफ के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। दूसरी ओर, केकेआर घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार को भुलाकर कुछ मैच जीतना चाहेगी। उनके कप्तान नितीश राणा, मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह और वेस्टइंडीज के पावर-हिटर आंद्रे रसेल के पास एनरिक नॉर्खिया और मुस्तफिजुर रहमान वाली दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को पछाड़ने की क्षमता है।

Latest Posts

Don't Miss