Latest Posts

परिणीति चोपड़ा की आप सांसद संग चल रही है अफेयर की खबरें। देखिए एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें।

परिणीति चोपड़ा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। 1988 में जन्मी परिणीति चोपड़ा जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन है। उन्होंने लंदन से बिजनेस में ट्रिपल ऑनर्स डिग्री हासिल किया। 2009 में पढ़ाई के बाद वापस लौटने पर उन्होंने यशराज फिल्म ज्वाइन किया था।

परिणीति चोपड़ा ने 2011 की फिल्म “लेडीज वर्सेस रिकी बहल” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था।

- Advertisement -

इसके बाद उन्होंने इशकजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत ए इश्क, गोलमाल अगेन, केसरी, नमस्ते इंग्लैंड और मेरी प्यारी बिंदु जैसी फिल्मों में काम किया।

हाल ही में उन्हें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद
राघव चड्ढा के साथ मुंबई में देखा गया। दोनों को दो बार अलग-अलग मौकों पर देखा गया जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि आप सांसद राघव चड्ढा भी इंग्लैंड से पढ़े हुवे हैं। दोनों बहुत पहले से दोस्त से। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी दोस्ती हाल ही में रिलेशनशिप में बदल गई है।

Latest Posts

Don't Miss