Latest Posts

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया। नहीं काम अाई सूर्या और ग्रीन की तूफानी पारी।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच को पंजाब किंग्स ने 13 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के अनुसार 215 रनों का भारी-भरकम लक्ष्य दिया था जिसे मुंबई की टीम हासिल नहीं कर पाए। इस मैच में कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब चला लेकिन आखिरी मोमेंट में दोनों आउट हो गए। अर्शदीप सिंह ने पंजाब के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की।

पंजाब ने दिया था 215 रनों का लक्ष्य।

- Advertisement -

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 214 रन बनाए। हालांकि एक समय टीम ने 83 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। कप्तान सैम करेन ने 29 गेंद पर 55 और हरप्रीत सिंह ने 28 गेंद पर 41 रन बनाए। विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा ने 7 गेंद पर 25 रन की आक्रामक पारी खेली। टीम ने अंतिम 5 ओवर में 96 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला और कैमरन ग्रीन को 2-2 विकेट मिले।

आखिरी ओवर में बदल गया मैच।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में कप्तान रोहित शर्मा और कैमरुन ग्रीन ने पारी संभाली। रोहित शर्मा ने 44 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं कैमरुन ग्रीन ने 67 रन बनाए। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 199 रन था। उसे जीत के लिए 6 गेंद पर 16 रन बनाने थे। अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में दो खिलाड़ियों को बोल्ड कर दिया। आखिरकार पंजाब को 13 रनों से जीत मिली।

 

Latest Posts

Don't Miss