Latest Posts

धोनी की कप्तानी से चिढ़ जाता था यह भारतीय क्रिकेटर। बताई क्या थी वजह।

हेलीकॉप्टर शॉट लगाने वाले माही एक बेहतरीन खिलाड़ी तो है ही साथी साथ उनकी गिनती दुनिया के महान क्रिकेट कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा वे अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 खिताब जीता चुके हैं। भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने खुलासा किया है कि किस तरह हुए धोनी की कप्तानी से चीड़ चिढ़ जाते थे। उन्होंने विस्तार से इसकी वजह भी बताई।

बल्लेबाजों के दिमाग से खेलते हैं धोनी।

- Advertisement -

रॉबिन उथप्पा ने जियो सिनेमा पर बात करते हुए कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी कैसे ये बताया। उथप्पा ने ये भी साझा कि कैसे धोनी बल्लेबाजों के दिमाग से खेलते हैं। उथप्पा ने कहा, “मैं जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलता था तो मैं परेशान हो जाता था। मैं धोनी की रणनीति से चिढ़ जाता था। उथप्पा ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि एक बार मुझे जोश हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे और माही भाई ने उनके लिए फाइन लेग पर कोई फील्डर नहीं तैनात किया था। तो मैं समझ गया था कि हेजलवुड ऑफ स्टम्प के बाहर गेंद रखेंगे। मैंने डीप प्वाइंट के ऊपर से चौका मारने का सोचा। लेकिन, आउट हो गया। धोनी आपको उन एरिया में शॉट खेलने के लिए मजबूर करते हैं, जहां आप शॉट खेलने के आदी नहीं होते हैं और अपना विकेट गंवा बैठते हैं।

उनके साथ खेलना बहुत कुछ सीखने जैसा है: उथप्पा।

धोनी को लेकर पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि, ‘वह बल्लेबाजों के दिमाग से खेलते हैं, वह न सिर्फ बल्लेबाजों को अलग सोचने पर मजबूर करते हैं, बल्कि गेंदबाजों को भी अलग तरह से सोचने पर मजबूर करते हैं। वह गेंदबाज को ऐसी स्थिति में पहुंचा देते हैं कि गेंदबाज भी विकेट लेने की कोशिश करने लग जाता है। उनकी कप्तानी में खेलना बहुत कुछ सीखने जैसा रहा है।

Latest Posts

Don't Miss