Latest Posts

दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में नंबर वन पर पहुंचे किंग खान। मेसी और इलोन मस्क को भी छोड़ा पीछे।

बॉयकॉट गैंग के लगातार कोशिशों के बावजूद शाहरुख खान के सितारे बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म पठान ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड से अधिक का बिजनेस किया था। अब शाहरुख खान के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल टाइम मैगजीन द्वारा जारी की गई दुनिया के 100 इनफ्लुएंशल लोगों की लिस्ट में शाहरुख नंबर वन पर पहुंच गए। इतना ही नहीं उन्होंने मार्क ज़ुकेरबर्ग, एलोन मस्क और फुटबॉलर मेसी तक को पीछे छोड़ दिया है।

टाइम मैगजीन ने जारी की 2023 की लिस्ट।

- Advertisement -

बता दें कि टाइम मैगजीन ने मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें शाहरुख खान ने टॉप किया है। ये सूची रीडर्स द्वारा किए गए वोट के आधार पर तैयार की जाती है। ‘टाइम 100’ सूची में किंग खान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। अमेरिकी पब्लिकेशन के अनुसार, इस साल 1.2 मिलियन यानी 12 लाख ने वोट किया है, जिसमें सबसे ज्यादा 4 प्रतिशत वोट शाहरुख खान को मिले हैं।

इन लोगों ने भी बनाई जगह।

टाइम 100 की लिस्ट की बात करें तो ईरान के 22 वर्षीय महसा अमिनी दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने देश में इस्लामी कट्टरपंथ के खिलाफ आवाज उठाई थी।
इन्हें 3% वोट मिले हैं। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर ससेक्स के ड्यूक और डचेस प्रिंस हैरी और मेघन को मिला। फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी पांचवें स्थान पर रहे। बता दें कि शाहरुख खान अपने आने वाली फिल्म
जवान को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। हाल ही में केकेआर के मैच के दौरान जब किंग खान ईडन गार्डन मैदान पहुंचे तो लोगों के बीच उनकी दीवानगी देखने लायक थी।

Latest Posts

Don't Miss