जोंटी रोड्स को क्रिकेट इतिहास में सबसे बेहतरीन फील्डर माना जाता है। 53 वर्षीय साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी की फील्डिंग से हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता था। इस खिलाड़ी को भारत बेहद पसंद है और यह लंबा वक्त इस देश में बिताते हैं।
जोंटी रोड्स ने 1992 में साउथ अफ्रीका की टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 52 टेस्ट में 2532 रन बनाया है। इसमें 3 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 245 ओडीआई में 5935 रन बनाया है। इसमें 2 शतक और 33 पर शतक शामिल है।
1992 वर्ल्ड कप के दौरान जोंटी रोड्स का इमाम उल हक को आउट करना आज तक के वर्ल्ड कप के सबसे बेहतरीन रनआउट में शामिल है। उस 1 रन आउट ने मैच का पासा पलट दिया था और साउथ अफ्रीका 20 रन से जीता था।
जोंटी रोड्स ने 1994 में अपनी पहली पत्नी केट मैककार्थी से शादी की थी। इससे उनका एक बेटा और एक बेटी है। बाद में यह कपल अलग हो गया।
2014 में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी मिलेेन के साथ शादी की। इससे भी उनका एक बेटा और एक बेटी है।
2015 में उनकी बेटी का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। रोड्स को इंडिया का कल्चर बेहद पसंद है और वह यहां में लंबा समय बिताते हैं। उन्हें अध्यात्म में भी रुचि है और अक्सर ऋषिकेश और बनारस में देखे जाते हैं।