केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। दूसरी पारी में भारत के 212 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ़्रीका की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है। यह मैच भारत के हाथ से निकलता दिख रहा है। अगर भारत यह मैच हार जाता है तो दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला जीतने का उसका सपना अधूरा रह जाएगा।
जीत की तरफ बढ़ रहा दक्षिण अफ्रीका।
212 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम स्टंप्स तक 2 विकेट पर 101 रन बना चुकी थी, क्योंकि उनके कप्तान डीन एल्गर (30) आखिरकार लेग आउट हो गए, जिससे भारत को चौथे और संभवत: अंतिम दिन में सांस लेने की जगह मिल गई। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 111 रन चाहिए। वहीं कीगन पीटरसन 48 पर खेल रहे हैं।
भारत ने दिया 212 रनों का लक्ष्य।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रहेगा दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी चलते बनें।
इसके बाद सिर्फ अकेले ऋषभ पंत ने शतक लगाया और बाकी कोई भी खिलाड़ी दोहरे अंक को नहीं छू सका। पूरी भारतीय टीम 198 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें आधे से अधिक रन केवल ऋषभ पंत के हैं।
पिछली पारी में मिली 13 रनों की बढ़त के बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया है।