Latest Posts

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की फैमिली के साथ तस्वीरें।

इस सीजन की नीलामी में सिर्फ 50 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए अजिंक्य रहाणे लगातार बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई के खिलाफ एक मैच में वे 19 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं। अजिंक्य अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। आज हम उनके निजी जीवन के बारे में बता रहे हैं।

पिछले वर्ष उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। इसके अलावा उनकी एक बेटी 3 साल की हो चुकी है। क्रिकेटर अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

- Advertisement -

भारतीय खिलाड़ी अजिंक्‍या रहाणे ने भी अपनी बेटी को बड़ा ही प्‍यारा नाम दिया है। अजिंक्‍या और उनकी पत्‍नी राधिका धोपावकर के 5 अक्‍टूबर, 2019 में बेटी हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम आर्या रखा है।

34 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भारत के लिए 82 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 92 ओडीआई मैच भी खेले हैं। उन्होंने 2011 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था।

रहाणे का जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था। मराठा हिंदू परिवार में
पिता मधुकर रहाने और माता सुजाता रहाणे के घर
उनका जन्म हुआ था।

Latest Posts

Don't Miss