Latest Posts

क्रिस गेल जीते हैं लग्जरियस लाइफ। भारत में है करोड़ों फैंस। देखिए तस्वीरें।

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। लेकिन आज वे काफी लग्जरियस लाइफ जीते हैं। लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाने वाले क्रिस गेल के भारत में भी करोड़ों फैंस मौजूद है।

क्रिस गेल का बचपन बेहद गरीबी में बीता। उनका परिवार झोपड़ी में रहता था और माता सड़कों पर मूंगफली बेचती थी। उनका जन्म जमैका में हुआ था।
क्रिस गेल के पिता एक साधारण पुलिसकर्मी थे तथा बड़े परिवार का गुजारा ठीक से नहीं हो पाता था।
क्रिस गेल को बचपन में पेट भरने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा था।

- Advertisement -

आज क्रिस गेल का जमैका की पहाड़ियों में आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। गेल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बंगले की खासियतों के बारे में बताया था। क्रिस गेल के मुताबिक उनके घर पर क्लब से लेकर स्विमिंगपूल जैसे फैसिलिटीज हैं।

क्रिस गेल के करियर को टी-20 लीग ने ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। क्रिस गेल के पास मर्सडीज, लैम्बॉर्गिनी से लेकर लैंड क्रूजर और हार्ले डेविडसन बैड ब्वॉय तक शामिल हैं। गेल की वाइफ का नाम नताशा और बेटी का नाम ब्लश है।

क्रिस गेल को भारत बेहद पसंद है। वह यहां लंबा वक्त बिताते हैं। हाल ही में लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दौरान उन्हें मैदान पर भांगड़ा करते देखा गया था। इसके अलावा पिछले वर्ष नवरात्रि पर उन्होंने देसी परिधान में डांडिया खेला था।

Latest Posts

Don't Miss