हर क्रिकेट प्रेमी हर्षा भोगले की आवाज से वाकिफ है।चाहे मैच के दौरान कमेंट्री हो या फिर मैन ऑफ द मैच की प्रेजेंटेशन सेरिमनी। सर स्टेडियम में हर्षा भोगले की आवाज गूंजती है। इसी वजह से उन्हें ” वॉइस ऑफ क्रिकेट कहा जाता है। आज हम उनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
हर्षा भोगले का जन्म 1961 में हैदराबाद केक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने ओसमानिया यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से पीजीडीएम किया था।
पढ़ाई के बाद उन्होंने एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में अपना करियर शुरू किया। उसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में काम किया। इसके बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए क्रिकेट कमेंट्री करना शुरू किया था।
हर्षा भोगले पहले इंडियन कमेंटेटर थे जिन्हें ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन द्वारा क्रिकेट मैच की कमेंट्री के लिए बुलाया गया था। उसके बाद उन्होंने 1996 और 1999 वर्ल्ड कप में बीबीसी के लिए काम किया। तब से अब तक वे ईएसपीएन और स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम कर रहे हैं।
हर्षा भोगले ने अपनी आईआईएम अहमदाबाद के क्लासमेट अनीता भोगले से शादी की है। हर्षा भोगले टीवी डिस्कवरी चैनल पर टीवी शो भी होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वे अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं।