Latest Posts

कृति सैनोन ने शेयर की फैमिली के साथ तस्वीरें। साउथ स्टार प्रभास के साथ जल्द आएंगी नजर।

कृति सनोन ने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। आज उनके करोड़ों फैंस है। दिल्ली में जन्मी 32 वर्षीय कृति सेनन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद मॉडलिंग करने लगी। 2014 में बॉलीवुड में डेब्यू करते उन्होंने अपनी पहचान बना ली।

कीर्ति सनोन का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता राहुल सनोन एक चार्टर्ड एकाउंटेंट और उनकी मां एक फिजिक्स की प्रोफ़ेसर है। उनकी बहन नूपुर भी एक्ट्रेस है।

- Advertisement -

कृति सनोन ने 2014 की फिल्म हिरोपंती में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने बरेली की बर्फी, लुक्का चुप्पी, दिलवाले, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में काम किया।

कृति अपने परिवार से बेहद करीब है और अक्सर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता राहुल सैनोन को बर्थडे विश करने के लिए एक वीडियो शेयर किया था से लोगों ने खूब पसंद किया।

बता दें कि कृति सेनन फिल्म भेड़िया में उनका अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया था। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्दी ही आदिपुरुष में साउथ के एक्टर प्रभास संग नजर आने वाली हैं। फिल्म में विलेन के तौर पर सैफ अली खान भी दिखाई देंगे।  यह फिल्म जून में रिलीज होगी।

 

Latest Posts

Don't Miss