श्रीलंका के बल्लेबाज और विकेटकीपर कुशल परेरा का पूरा नाम मथुरागी डॉन कुशल जानिथ परेरा है। उनका जन्म 1990 में हुआ था। कुशल परेरा को बेस्ट गेम चेंजिंग बैट्समैन माना जाता है। आज हम उनके कैरियर के बारे में विस्तार से बताएंगे।
2013 में श्रीलंका के लिए डेब्यू करने वाले कुशल परेरा ने 22 टेस्ट मैच में 1117 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। वही 107 ओडीआई में उनके 3017 रन हैं। इसमें 6 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है। 60 T20 मैच में भी उनके 1539 रन है।
2019 में डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी 153 रनों की पारी को आज भी याद किया जाता है।
इस पारी को डरबन मीराकल के नाम से जाना जाता है।
साउथ अफ्रीका द्वारा लगभग जीते जा चुके मैच को कुशल परेरा ने अपनी पारी से श्रीलंका की झोली में डाल दिया था।
2015 में उन पर डोपिंग के चार्ज लगे थे। उनका यूरिन टेस्ट किया गया था जिसमें बैन किए गए पदार्थ की मात्रा मिली थी। परेरा ने बताया था कि उन्होंने मेडिसिन ली थी इस वजह से यह पॉजिटिव मिला। बाद में उन्होंने अपने खर्चे पर केस लड़े और दूसरे जगह सैंपल चेक करवाएं जिसमें उन्हें सभी चार्ज से बरी कर दिया गया।
3 मार्च 2020 को कुशल परेरा ने अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड कलानी से शादी की थी। उनकी पत्नी के बारे में विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।