रिचा चड्ढा एक बॉलीवुड अभिनेत्री है जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी वे फिल्मों में अपने रोल को लेकर चर्चा में रहती हैं तो उससे ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार उनके विवादित ट्वीट की वजह से हंगामा हो चुका है।
रिचा चड्डा का जन्म 18 दिसंबर 1986 को अमृतसर में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी माता बिहार से हैं। उनके जन्म के समय पंजाब में खालिस्तान मूवमेंट चल रहा था जिस वजह से उनका परिवार दिल्ली आकर शिफ्ट हो गया।
उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली से पढ़ाई की। ऋचा के पेरेंट्स उन्हें जर्नलिस्ट बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया में पीजी डिप्लोमा भी किया।
लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था इसलिए वह मुंबई आ गई।
उन्होंने 2008 की फिल्म “ओय लकी लकी ओय” से डेब्यू किया। हालांकि उन्हें असली पहचान 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक अधेड़ महिला का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने, फुकरे, रामलीला, सरबजीत, पंगा, फुकरे रिटर्ंस जैसी फिल्मों में काम किया।
फुकरे में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात अली फजल से हुई थी और दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में ऋचा चड्ढा ने अली फजल से शादी कर ली।