दक्षिण अफ्रीका में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन टेस्ट के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। टेस्ट में उनका औसत बेहद अच्छा है। लाबुसेन का जन्म 1994 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। 10 साल की उम्र में उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया में आकर रहने लगा। फिर ब्रिसबेन में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 टेस्ट मैचों में 57 से अधिक की औसत से 3328 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 13 विकेट भी लिया है। वही 27 वनडे में उनके 804 रन है।
लाबुसेन ने 2017 में अपनी पत्नी रिबेका से शादी की थी। इस बैटर की लव स्टोरी ब्रिसबेन की एक चर्च से शुरू हुई। वो चर्च में बचपन में ही अपनी होने वाली वाइफ से मिल चुका था। दोनों का प्यार चर्च के गलियारों में ही पनपा और परवान चढ़ा।
चर्च में मार्नस और रैबेका की मुलाकातें होती चली गई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 2017 में लैबुशेन ने शादी के लिए रैबेका को प्रपोज किया। इसी साल दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए। वो अपनी पत्नी को काफी लकी मानते हैं। शादी के बाद उनका क्रिकेट में प्रदर्शन काफी आला दर्जे का रहा।
पिछले साल सितंबर में लाबुशेन एक बेटी के पिता बने हैं। वे क्रिकेट के मैदान पर अपनी बेटी के साथ दिखे चुके हैं। वे अक्सर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।