अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ऑस्कर अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें भारत का जलवा दिखा। पहली बार भारत की झोली में एक साथ दो ऑस्कर अवॉर्ड आए हैं। आज 95 वां अकैडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2023 संपन्न हो गया।
भारत के लिए सबसे खास बात यह रही कि इस साल
भारत में एक नहीं दो दो ऑस्कर अवार्ड आ रहे हैं।
इस साल के ऑस्कर अवार्ड ने देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया है।
आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता। इसके बाद तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। तो वहीं बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने सबको पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम किया।
इस साल का ऑस्कर अवार्ड एक और वजह से खास रहा क्योंकि इसको प्रजेंट करने वालों की लिस्ट में भारतीय फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल थीं।
जूनियर एनटीआर और रामचरण ने ऑस्कर अवॉर्ड के साथ तस्वीर शेयर करते लिखा कि ऑस्कर अवॉर्ड घर आ रहा है’। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। संगीत निर्देशक एमएम केरावनी और गीतकार चंद्रबोस ने नाटू नाटू गाने को बनाया है।