Latest Posts

एक्सीडेंट के बाद पहली बार दिल्ली कैपिटल्स सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत। देखिए तस्वीरें

पिछले साल 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत की सेहत में अब काफी सुधार हो चुका है। हालांकि अभी भी वे क्रिकेट खेलने लायक नहीं है।इस बीच मंगलवार को वे अपनी आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे। बता दें कि पिछले सीजन वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे।

इस साल उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर को दी गई है। वह इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। वह सफेद टीशर्ट और सनग्लास पहने स्टैंड्स में बैठे दिखाई दिए।

- Advertisement -

हालांकि गुजरात टाइटंस ने सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। गुजरात ने अरुण जेटली स्टेडियम में होम टीम दिल्ली को 6 विकेट से हराया।

पंत को कार से स्टेडियम लाया गया। उन्हें दो-तीन लोगों ने सहारा देकर कार से बाहर निकाला। पंत उसके बाद फिर वॉकिंग स्टिक के सहारे आगे बढ़ गए। वह इसके बाद स्टैंड में बैठकर मैच देखते हुए नजर आए। वह काले चश्मे में नजर आए।

मैच के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने सहारा दिया। इसके अलावा पंत से मिलने बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सेक्रेटरी जय शाह भी पहुंचे।

Latest Posts

Don't Miss